लखीसराय, जनवरी 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में लगातार जारी शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह और देर शाम लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखी जा रही है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह बदल दिया है। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। चौक-चौराहों, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में लोग आग तापते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस शीतलहर का सबसे ज्यादा असर गरीब, असहाय और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। किऊल स्टेशन के पास और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खुले आसमान के नीचे रह रहे फुटपाथी परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। कड़ाके की ठंड में भी उन्हें जमीन पर सोने को मजबूर ह...