रामपुर, मार्च 4 -- आगामी त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत सोमवार शाम कोतवाली में गणमान्य नागरिकों और धार्मिक गुरुओं की एक बैठक आयोजित की गई। कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग जरुरी है। कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। पूर्व पालिकाध्यक्ष मौ. हसन खां, व्यापारी नेता धन्नूमल बंसल, हाफिज ताहिर, मौलाना अरशद, परमजीत कौर, नाजिम खां, कलीम अहमद, फैजान खां, मोहसिन खां आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.