लातेहार, जनवरी 6 -- बेतला प्रतिनिधि । विधायक रामचंद्र सिंह के सक्रिय पहल पर क्षेत्र में विद्युतापूर्ति को बेहतर और भरोसेमंद बनाने के लिए सुदृढ़ीकरण कार्य जोरों पर जारी है। इसकी जानकारी देते बरवाडीह के सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार ने कहा कि पूर्व में काफी दूरी पर गाड़े गए खंभों से गुजरते बिजली के तार झुक जाते थे। इससे न सिर्फ नियमित रूप विद्युत आपूर्ति करने में काफी परेशानी होती थी,बल्कि कई तरह के हादसे की संभावना बनी रहती थी। पर अब अतिरिक्त खंभों को लगाकर लूज हुए बिजली के तारों को दुरुस्त किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...