चंदौली, फरवरी 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खंडवारी, सेवई के पूरा बाड़ेश्वर महादेव, रामगढ़ मठ में किनेश्वर महादेव, बैराठ में महादेव मंदिर आदि जगहों पर रविवार को धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई गई। वही सुबह बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर स्नान कर शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सपा नेता अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव आदि ने दर्शन पूजन किया। इसके अलावा चंद्रेश सिंह, गणेश सिंह, पुजारी रामराज, रवि सिंह, विकास यादव, निखिल सिंह, नाथू यादव, दिवान चौहान, बनारसी, पीयूष सिंह, डॉ. नारायण, विनोद यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...