बिजनौर, फरवरी 18 -- क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को शहीद रिक्खी सिंह परवीन सिंह सभागार में किया गया। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। इसके साथ ही पंचायतों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। मंगलवार को बैठक की शुरुआत में सभी विभाग के एडीओ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बाल विकास विभाग के सीडीपीओ सतीश कुमार ने आंगनबाड़ी पुष्टाहार वितरण व आंगनबाड़ी से सम्बंधित जानकारी दी। इसके अलावा लघु सिंचाई विभाग, ग्राम्य विकास, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने सभी बीडीसी सदस्यों व प्रधानों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव देने को कहा। बीडीओ दिनेश पाल शर्मा ने सभी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.