बागेश्वर, दिसम्बर 31 -- शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही पर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सवाल उठाए हैं। ग्राम सभा चलकाना तोक लखमारा में संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अवकाश पर होने के कारण विद्यालय की पढ़ाई आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका से कराई जा रही है। इसपर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है तथा शिक्षा विभाग कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती गड़िया विद्यालय जाना चाहतीं थीं। वहां सर्दी से बचाव के लिए एक एनजीओ की मदद से नन्हें-मुन्ने बच्चों को गर्म कपड़े, स्वेटर एवं बनियान वितरित करने थे। उन्होंने फोन किया, तो पता चला कि प्राथमिक विद्यालय का नियमित शिक्षक छुट्टी पर है। आंगनबाड़ी सहायिका बच्चों को पढ़ा रही है। उन्होंने इस व्यवस्था को बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्...