गंगापार, दिसम्बर 25 -- खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख इंद्रनाथ मिश्रा ने की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा, सभी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) एवं ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उनकी पुष्टि की गई, वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नए विकास कार्यों के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए। स्वास्थ्य विभाग से आए कर्मचारियों ने स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी, जबकि सीडीपीओ कार्यालय से आई सुपरवाइजर ने विभागीय योजनाओं से सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में प्रधान शैलेंद्र तिवारी, अमरनाथ जायसवाल, मनोज सोनकर, शिवलाल यादव, विनय ओझा, हनुमान बिंद, पन्नालाल, कुलदीप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...