संतकबीरनगर, नवम्बर 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान जल्द शुरू होगा। क्षेत्र पंचायत के गांवों में एक करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों के बाबत बीडीओ राजेश श्रीवास्तव ने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल योजना और राज्य वित्त आयोग से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की। ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। गांवों में बुनियादी सुविाधओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों के लिए भी प्रस्ताव तैयार किए गए। ब्लाक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी ने कहा कि हर गांव में बिना भेदभाव विकास कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सद...