सुल्तानपुर, जनवरी 15 -- चांदा, संवाददाता। प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई है। पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाली बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सुषमा जयसवाल करेंगी। यह जानकारी बीडीओ प्रतापपुर कमैचा निशा तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक का एजेंडा तैयार कर जारी किया गया है। बैठक में जिले के आला अधिकारियों सहित संबंधित विभागों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित प्रधानों को सूचना दी गई है। बैठक का उद्देश्य पूर्व के कार्यों की पुष्टि करते हुए वर्तमान में होने वाले सरकार की महत्वाकांक्षी विकास योजना पर चर्चा परिचर्चा करना है। बैठक क्षेत्र आयोजित की गई है । बैठक की ब्लॉक परिसर में ही जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा अरुण कुमार जायसवाल ने सामूहिक खिचड़ी भोज भी रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...