अमरोहा, दिसम्बर 16 -- मंडी धनौरा। ब्लाक प्रमुख आशा चंद्रा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक 23 दिसंबर को ब्लाक सभागार में आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं व विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। बीडीओ नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बैठक में जिला योजना के तहत कार्य योजनाओं पर विचार, कृषि, पंचम राज्य वित्त आयोग, कृषि रक्षा व सहकारिता विभाग की योजनाएं व 15वें वित्त आयोग के तहत क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना शामिल हैं। इसके अलावा मनरेगा, विद्युत, खाद्य-रसद व पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पंचायती राज, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की योजनाओं पर भी विचार होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/अल्पसंख्यक) पर विशेष चर्चा...