कानपुर, फरवरी 23 -- मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर ब्लाक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 80 लाख रुपए का अनुपूरक बजट पारित किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ब्लाक प्रमुख मीनू तिवारी ने कहाकि पंचायत चुनाव का समय नजदीक आ गया है। गांव का हर व्यक्ति पंचायत प्रतिनिधि से कुछ न कुछ अपेक्षा रखते हैं, लेकिन गांव के लोग योजनाओं के प्रति जागरूक न होने के कारण लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। बैठक में बीडीओ संदलपुर आशुतोष शुक्ल ने कहाकि जो व्यक्ति प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के पात्र हैं। उनका सर्वे चल रहा है। इसमें सहयोग करके पात्र व्यक्ति को आवास दिलाने में सहयोग करें। बैठक में दो वर्ष पहले जरिहा गांव में विद्युत तार चोरी हो...