चंदौली, नवम्बर 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकासखंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मनरेगा, राज्यवित्त और केंद्रीय वित्त के मद में कुल 3 करोड़ 52 लाख के कार्यों की कई परियोजनाओं के प्रस्ताव को पास किया गया। बैठक में कृषि विभाग द्वारा लोगों को फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द कराने की बात कही गई। वहीं सहकारिता, समाज कल्याण, पंचायती राज, कृषि उद्यान, बिजली, युवा कल्याण और बाल विकास परियोजना के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विकास कार्य संबंधित कार्य योजनाओं को युक्त धारा पोर्टल पर अपलोड करा दें। बिना अपलोड किये कोई भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.