सहारनपुर, जनवरी 7 -- क्षेत्र पंचायत की बैठ़क में ब्लाक प्रमुख़ डा. सुभाष चौधरी ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र में उन्होंने बिना भेदभाव विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए है। जो कार्य रुके हुए हैं उन्हें भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। बुधवार को ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठ़क में सबसे पहले पेयजल परियोजनाओं, कृषि रक्षा कार्यक्रम, प्राथमिक व उच्च शिक्षा, राशन वितरण प्रणाली आदि पर विचार रख़े गए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख़ डा. सुभाष चौधरी ने कहा कि उन्होंने पिछली योजना में रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया है। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष के कार्यकाल में करीब 200 विकास कार्यों का भुगतान हो चुका है। कार्यकाल के दौरान नकुड़ क्षेत्र पंचायत द्वारा करीब 16 करोड रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित क्षेत...