बिजनौर, फरवरी 5 -- कासमपुरगढ़ी। क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक जल जीवन मिशन तथा बाल विकास परियोजना सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। गुरुवार को विकास खण्ड कार्यालय परिसर में स्थित डबाकरा हॉल में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत की बीती बैठक की कार्यवाही की पुष्टि किए जाने सहित कृषि और सहकारिता विभाग के कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन, बाल विकास परियोजना, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना पर मंथन किया गया।इस दौरान मनरेगा वर्ष 2026-27 की कार्य योजना तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, वृद्धा, विधवा विकलांग पेंशन योजना के चयन सहित लघु सिचाई कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। खाद्य एवं रसद योजनाओं, शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों, ...