बागपत, फरवरी 4 -- खंड विकास कार्यालय बागपत में बुधवार को होने वाली क्षेत्र पंचायत की बैठक सदस्यों का कोरम पूरा न होने की वजह से स्थगित कर दी गई है। बैठक में केवल एक बीडीसी सदस्य, चार ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुख ही शामिल होने के लिए पहुंचे। अब 25 फरवरी को दोबारा से क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई है। दरअसल, बागपत ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। जिसका एजेंडा भी तैयार कर लिया गया था। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी तय समय पर ब्लॉक कार्यालय पर पहुंच गई, लेकिन दोपहर तक भी बैठक में शामिल होने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं पहुंचे। जिसके बैठक का कोरम पूरा नहीं हो सका। घंटों इंतजार के बाद खंड़ विकास अधिकारी भंवर सिंह ने बैठक को स्थगित कर दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल होने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.