मऊ, फरवरी 14 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मीनू सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों का मुद्दा जोर शोर से उठा। उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक स्वर में इस दिशा में प्रमुखता से कार्रवाई किए जाने की मांग की। बैठक में कुंवरपुरवा के प्रधान प्रतिनिधि शैलेश मौर्य ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिघरा की बदहाली का मुद्दा उठाया। कहा कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र केवल एक रेफर केंद्र बन कर रह गया है। यहां एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने और आयुष्मान भारत केंद्र बनाए जाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं कों बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा उठाये गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर...