विकासनगर, नवम्बर 6 -- क्षेत्र पंचायत विकासनगर की पहली बैठक गुरुवार को ब्लॉक सभागार में आहूत की गई। प्रथम बैठक में बिजली, पानी सड़क और स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे। विधायक मुन्ना सिंह चौहान और ब्लॉक प्रमुख नारायण सिंह ठाकुर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचाारियों को बैठक में उठाई गए समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे अधिक पेयजल से संबंधित समस्याएं उठीं। जेष्ठ प्रमुख गुलफाम अली ने कहा कि बालूवाला में कई दिनों से पेयजल समस्या बनी है। अधिकारियों ने शाम तक समस्या के निदान का आश्वासन दिया। बीडीसी मेंबर रचिता ठाकुर ने जीवनगढ़ में चैंबर बंद न होने के कारण रोड में खुले गड्ढों की शिकायत की उन्होंने तत्काल चेंबरों को ढकने और रोड के लेबल पर करने की मांग की। भले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.