बांदा, फरवरी 19 -- बबेरू, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइप लीकेज को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने व प्रधानों ने बैठक में मुद्दा उठाया। ब्लॉक सभागार पर क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल की अध्यक्षता में हुई। कार्ययोजना के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, एनआरएलएम, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यक्रम, समाज कल्याणकारी योजनाओं, मनरेगा योजना वित्त वर्ष सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा व प्रस्ताव, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जनप्रतिनिधि से लिए गए। खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल ने सभी ग्राम पंचायतों में हो रहे कामों की जानकारी दी। कहा कि जिस गांव में पीएम आवास योजना का सर्वे नहीं हुआ तो प्रधान सचिव बताए। ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल न...