प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- अमरगढ़। क्षेत्र पंचायत आसपुर देवसरा की प्रस्तावित बैठक सात फरवरी की बैठक अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी गई है। आसपुर देवसरा खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक की अगली तिथि पुनः निर्धारित कर सभी संबंधितों को अवगत कराया जाएगा। बैठक स्थगन की सूचना समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, संबंधित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...