चतरा, मार्च 23 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के नए थाना प्रभारी के रूप में रविवार को मानव मयंक ने अपना योगदान दिया। नए थाना प्रभारी मानव मयंक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि क्षेत्र को अपराध और भयमुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से मुक्त कराया जाएगा। साथ ही आपराधिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस दौरान हंटरगंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष अरुण कुमार चौरसिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार दास, भाजयुमो अध्यक्ष गुंजित कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग थाना प्रभारी से मिले और उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.