बोकारो, जनवरी 31 -- चास प्रतिनिधि। निगम चुनाव में वार्ड पार्षदों के नामांकन को लेकर महज छह दिन और शेष रहा गया है। जाति प्रमाण पत्र में परेशानी और देरी को लेकर कई प्रत्याशी चुनाव में नामांकन दर्ज नही कर पाने की शिकायत कर रहे है। जबकि निगम के 18 वार्ड में विशेष जाति के लोग ही पार्षद चुनाव पर चुनाव लड़ सकते है। जिसमें अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को लेकर सीट आरक्षित है। लेकिन अंचल में जाति निर्गत होने को लेकर हो रहे परेशानियों को लेकर ऐसे सीट के करीब डेढ़ सौ से अधिक वार्ड प्रत्याशियों के बीच चुनाव नही लड़ पाने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। समस्या को लेकर आरक्षित सीट के पार्षद चुनाव लड़ रहे लोगों के बीच आक्रोश बढ़ गया है। इस बाबत वार्ड- 27 से वार्ड चुनाव को लेकर नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे एम सिन्हा ने कहा कि विभ...