रुडकी, फरवरी 20 -- गन्ना विकास समिति पर इस समय यूरिया खाद खत्म हो गई है। इसके लिए गन्ना समिति ने पहले ही डिमांड भेज दी थी। समिति सचिव ने बताया कि शनिवार को खाद समिति के गोदाम पर पहुंच जाएगी। इसके बाद सोमवार से किसानों को खाद बांटी जाएगी। इस समय किसानों को यूरिया खाद की ज्यादा जरूरत पड़ती है। कई दिन पहले भी गोदाम पर खाद खत्म पड़ा था। लेकिन उसके बाद पांच हजार यूरिया के बोरे खाद आया था, जो किसानों को बांटा जा रहा था। गन्ना समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि गोदाम पर बृहस्पतिवार को यूरिया खाद खत्म हो गई थी। इसके बाद विभाग ने पहले से ही दस हजार यूरिया के बोरों की बाबत इंडेंट इफको को भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.