जमुई, दिसम्बर 31 -- सोनो, रजनीकांत/निज संवाददाता प्रखंड के बरनार नदी के सोनो- चुरहैत घाट पर बना कॉजवे क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद लगातार आवागमन की समस्या से जूझ रहे लोगों को लिये आने वाला वर्ष एक नया सवेरा लेकर आयेगा जब सोनो-चुरहैत घाट के समानांतर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद उक्त पुल का लोकार्पण किया जायेगा। बता दें कि बरनार नदी में आई बाढ़ के तेज बहाव को बर्दाश्त नहीं कर पाई और बरनार नदी के सोनो-चुरहैत घाट पर दो दशक पूर्व बनी कॉजवे का दर्जनों पिलर क्षतिग्रस्त हो गया।कॉजवे के क्षतिग्रस्त होते ही सोनो प्रखंड समेत खैरा प्रखंड के एक बड़ी आवादी के सामने आवागमन की गंभीर समस्या उतपन्न हो गई। कॉजवे क्षतिग्रस्त की सूचना पर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कॉजवे का अवलोकन किया साथ ही ...