मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- कांटी। विधानसभा में शुक्रवार को विधायक अजीत कुमार ने क्षेत्र की समस्याओं से सदन को अवगत कराया। उन्होंने मड़वन के फंदा, मकदुमपुर व बड़कागांव में जमीन उपलब्ध होने के बाद भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व वेलनेस सेंटर अस्पताल का भवन निर्माण नहीं होने की बात कही। इसपर मंत्री ने कहा कि मानक के अनुसार भूमि उपलब्ध कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। राशि की उपलब्धता के आधार पर भवन निर्माण की शीघ्र स्वीकृति दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...