उत्तरकाशी, नवम्बर 23 -- जिला पंचायत सदस्य भंकोली वार्ड प्रियंका थपलियाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देवराणा रूद्रेश्वर महादेव और कफनौल बाबा बौखनाग महाराज मंदिर और भंकोली महासू महाराज मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण और सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की। इसके अलावा प्रियंका थपलियाल और सामाजिक कार्यकर्ता संजय थपलियाल ने क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों और बिजली पेयजल और नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की तैनाती जैसी समस्याओं और महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। संजय ने बताया कि सीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...