बागपत, जनवरी 10 -- बिनौली। छपरौली विधायक ने शनिवार को कमाला गांव में 15.54 लाख रुपये की लागत से बनायी सीसी रोड़ निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हुई सभा में विधायक ने कहा कि उनकी मंशा हैं कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बने जो विलेज रोड़ से जानी जाये। सड़क अच्छी होगी तो क्षेत्र विकसित होगा। उन्होंने ग्रामीणों को स्वीकृत होने वाले अन्य कामों की भी जानकारी दी। ग्रामीणों ने उनसे गावड़ी में मार्ग पर सीसी रोड़, कमाला में डिग्री कॉलेज और श्मशान घाट मार्ग पर सीसी रोड़ निर्माण कार्य कराने की मांग की। सभा में पूर्व प्रधान प्रमोद राणा और ग्रामीणों ने विधायक और अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, देवेंद्र प्रमुख, प्रधान अमरजीत राणा, इस्लाम प्रधान, मास्टर प्रहलाद सिंह, उपेंद्र प्रधान, रामचंद्र, गांधी, दिनेश...