कोटद्वार, मई 2 -- नागरिक मंच के प्रतिनिधियों ने कोटद्वार क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का समाधान न होने पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि राज्य गठन के लंबा समय बीतने के बाद भी कोटद्वार का विकास नहीं हो पाया है। व्यापार मंडल सभागार में आयोजित मंच की मासिक बैठक में वक्ताओं ने मोटर नगर बस अड्डा न बनने, फ्लश डोर फैक्ट्री के भवन का सदुपयोग न होने, मालन पुल के अब तक न बनने और कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय का सत्र आरंभ न होने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मंच की ओर से बार बार इन समस्याओं को उठाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर देवी रोड़ की निकासी नाली पर कुछ स्थानों पर स्लैब डाल दिए गए हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर नाली को खुला ही छोड़ दिया गया है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है, शहर में बेसहारा घूमते गौ वंश के रख रखाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.