रांची, जून 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वावधान में बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और असम क्षेत्र के प्रांतीय वैभवश्री-अध्ययन टोली का दो दिनी प्रशिक्षण सेवा धाम गुड़ीडीह जोन्हा में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महासचिव विजय पुराणिक, न्यासी गुरुशरण प्रसाद, न्यासी मनोज चटर्जी और पद्म कुमार ने दीप जलाकर किया। गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि सेवा भारती के वैभवश्री आर्थिक लेनदेन करने के साथ सामाजिक संस्कार, सेवा और समरसता आदि विषयों पर भी केंद्रित होते हैं। सेवा भारती से जुड़ी महिलाएं सामाजिक कुप्रथाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मौके पर वैभवश्री आयाम के राष्ट्रीय संयोजक पद्म कुमार ने कहा कि वैभवश्री सामाजिक बदलाव का एक माध्यम है। जीपी भद्रदास ने सेवा भारती की वैभवश्री की संकल्पना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.