उरई, फरवरी 21 -- कोंच। तहसील क्षेत्र में शनिवार देर शाम क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज भान सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह नदीगांव रोड स्थित क्षेत्रीय वन कार्यालय के सरकारी आवास में रह रहे थे। शनिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल एक नर्सिंग होम ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पंकज भान सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के ग्राम गोडे (थाना चिलबिला) के निवासी थे। वह पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी प्रतिमा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र प्रतीक 20 वर्ष और शिवांश 17 वर्ष लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पंकज भान सिंह वर्ष 2022 से कोंच में तैनात थे। सूचन...