बदायूं, मार्च 22 -- युवा रालोद रूहेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा रूहेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी जारी की गयी है। जिसमें जिले के तीन वरिष्ठ युवाओं को स्थान दिया गया है।युवा रालोद के राष्ट्रीय सचिव योगेश यादव ने बताया कि राजकुमार बघेल, सोमेंद्र यादव को क्षेत्रीय महासचिव, विनोद शाक्य को क्षेत्रीय सचिव बनाया है। मनोनयन क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने सौंपा। रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिलनबाज खान (पूर्व विधायक) ने कुंवर उस्मान गद्दी को राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...