बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। क्षेत्रीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2025 में एक बार फिर बेगूसराय जिले के बच्चों का जलवा रहा। बेगूसराय के तीन बाल वैज्ञानिक का चयन स्टेट लेवल के लिए किया गया है। इन बाल वैज्ञानिकों में आयुष प्रसाद (बीपी इंटर स्कूल बेगूसराय), ओंकार (डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा) एवं शुभम कुमार (बीएन प्लस टू हाई स्कूल तेयाय) शामिल हैं। ये सभी बाल वैज्ञानिक 30 एवं 31 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पटना में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसका आयोजन डायट बांका में 13 व 14 दिसंबर को सफलतापूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि भागलपुर विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉक्टर फारूक अली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे वैज्ञानिक चेतना का भी विकास करें। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। वे लगातार इस कार्यक्रम में भाग लेत...