हमीरपुर, फरवरी 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। क्षेत्रीय प्रवर्तन दल ने राठ डिपो की झांसी जा रही बस में 23 यात्रियों के बिना टिकट मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही चालक-परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को रिपोर्ट भेजी है। जिसके बाद एआरएम ने दोनों को रुट से हटा दिया है। बीते सोमवार की देर शाम राठ से झांसी के लिए राठ डिपो की बस संविदा चालक इसरार व आउटसोर्सिंग परिचालक मोहित लेकर शाम सात बजे रवाना हुए थे। जब यह बस महोबकंठ पहुंची तो क्षेत्रीय प्रवर्तन दल के अभिषेक मिश्रा व अमित अवस्थी ने बस रोककर चेकिंग की तो उसमें 23 यात्री बिना टिकट पाये गये। परिचालक से पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद प्रवर्तन दल ने यात्रियों से जानकारी ली तो पता चला कि परिचालक ने सभी से किराया वसूलने के बाद किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.