प्रयागराज, जनवरी 12 -- सरायदीना से दयालपुर-ददौली वाया सोरांव प्रयागराज जंक्शन तक रोडवेज बस के नियमित संचालन को लेकर दयालपुर स्टेशन बचाओ समिति के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने बस को तय समय सारिणी से चलाने की मांग की। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रयाग डिपो को निर्देश दिया कि बस सुबह आठ बजे सरायदीना से तथा शाम साढ़े पांच बजे प्रयागराज जंक्शन से चलाई जाए। ग्राम प्रधान सतीश पांडेय ने बताया कि अनियमित समय से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। निर्देश के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। इस दौरान सुखदेव, सतीश पांडेय, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...