रांची, मार्च 20 -- रांची। झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (जेएसओयू) ने कोलकाता के नेताजी सुभाष ओपन यूनिवर्सिटी में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की कार्यशाला में भाग लिया। भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में मुक्त विश्वविद्यालयों में स्नातक रोजगार ढांचा विकसित करने, विषय पर शिक्षकों ने अपने विचार रखे। इनमें सुरभि कच्छप, प्रीतिका सिन्हा, कमलेश कुमार और शशि भूषण ने जेएसओयू की ओर से प्रतिनिधित्व किया। यह कार्यशाला कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग व कॉमनवेल्थ एजुकेशन मीडिया सेंटर फॉर एशिया की ओर से आयोजित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.