बिजनौर, जुलाई 5 -- बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल रुहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने रालोद की जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य को नई कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर प्रयास करने को कहा है। शुक्रवार को रालोद कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि रालोद की जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। जिला अध्यक्ष नागेंद्र पवार के स्थान पर नरेंद्र सिंह आचार्य को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य को जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.