देहरादून, अप्रैल 11 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने सीमाद्वार इंदिरा नगर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बन रहे पंपिंग स्टेशन कार्य का जल निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैंट विधायक ने बताया कि 5 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट में अधिक श्राव आने से ओवरफ्लो और तेज ध्वनि से क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके समाधान के लिए जल निगम ने सर्वप्रथम असहनीय आवाज का निस्तारण किया। ओवरफ्लो के लिए पंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण होगा। विधायक ने अधिकारियों को शेष कार्य तेजी पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर पार्षद विनोद रावत, अधिशाषी अभियंता जीत मणी बेलवाल, अवर अभियंता राम कुमार, सूरज सिंह बिष्ट, कमल नयन जखमोला, अतुल रावत, मोहन झा, दीपा, प्रियंका मिश्रा, विद्या रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.