बोकारो, फरवरी 13 -- चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 24,29व 17 में महापौर पद के प्रत्याशी बिनोद कुमार के समर्थन में गुरूवार को उनकी पत्नी संजू देवी व भाई रंजीत कुमार ने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया। जनसंपर्क अभियान के क्रम में प्रत्याशी ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। क्षेत्र के कई नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। संजू देवी ने कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया और समर्थन मिल रहा है, जो उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता अवसर देती है तो वे पारदर्शिता और जनभागीदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.