सहारनपुर, अप्रैल 30 -- गंगोह मोहल्ला गुजरान स्थित भूमिया खेडा मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दुसरे दिन भगवान वास्तुदेव, 64 योगिनियों और क्षेत्रपाल की विधिविधान से पूजा कराई गई। तदोपरान्त देवप्रतिमाओं कोदुग्धाधिवास कराया गया। यजमानों विवेक वर्मा, विकास माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, विजयपाल, अरविन्द सुन्दर कश्यप, रेखा वर्मा, अनिता रानी, कामिनी देवी, सुमिता रानी, कविता, उषादेवी व बबीता आदि ने श्रद्धाभाव से अनुष्ठान में जुटें विद्धान ब्राहमणों व यज्ञाचार्य आचार्य अनुज, प. अनिल जमदग्नि, पं. सचिन दीक्षित, पं. जगपाल शर्मा, पं. संतोष गौड, सागर वत्स व अनिल शर्मा आदि का वन्दन कर तिलक लगाया और दक्षिणा दी। चौ. रफल सिंह, सभासद शक्ति सिंह, मुन्ना लाल, पप्पू कश्यप, देवी सिंह व अरविन्द कश्यप आदि रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.