पूर्णिया, फरवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्जवल ने एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रक मुख्यालय के डीआईजी राजेश टिक्कू ने पौधा भेंट किया। इसके पश्चात उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित बलकर्मियों से सुझाव एवं समस्याओं के बारें में बात की। सभी को ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए निर्देश दिया गया एवं राष्ट्रगाण के साथ सैनिक सम्मेलन का समापन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...