अयोध्या, मई 25 -- अयोध्या। राम नगरी के पौराणिक क्षीरेश्वर नाथ महादेव की ग्रीष्मकालीन झांकी शनिवार को सजाई गई और 1051 बत्ती की महाआरती की गई। झांकी देखने वाले श्रद्धालुओं का तांता शाम से लगना शुरू हुआ जो देर रात तक नही टूटा। रविवार को वृहद स्तर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है। मंदिर के पुजारी हरिशंकर मिश्रा और प्रेम शंकर मिश्रा ने बताया परंपरागत रूप से इस आयोजन को 60 से अधिक वर्षो से मनाया जा रहा है। श्री क्षीरेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति के माध्यम से बर्फ की झांकी सजाई जाती है। इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। उन्होनें बताया कि इस बार 40 बर्फ की सिल्लियों से झांकी को सजाया गया है। शाम को सात के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए पट को खोल दिया गया। इसके बाद बाद 1051 बत्ती की महाआरती की गई। व्यवस्था से जुड़े रुद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.