गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद, संवाददाता। बड़ौत में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के युवा निशानेबाज क्षितिज शर्मा के गोल्ड जीतने पर शुक्रवार को जिला उप खेल क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने सम्मानित किया। क्षितिज शर्मा के कोच मुकेश यादव ने बताया कि तृतीय अर्शदीप सिद्धू मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के निशानेबाजों ने इसमें हिस्सा लिया था। जिसमें से लाल कुआं स्थित शूटिंग एकेडमी में अभ्यास करने वाले क्षितिज शर्मा ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। उसकी इस उपलब्धि को देखते हुए जिला उप खेल क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने शुक्रवार को स्टेडियम में युवा निशानेबाज को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.