चंदौली, सितम्बर 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को आयुर्वेद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गुदा रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण स्वामी ने क्षारसूत्र चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। डॉ. स्वामी ने बताया कि क्षारसूत्र भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। यह बवासीर, भगंदर और अन्य गुदा रोगों का सरल इलाज है। उन्होंने कहा कि अनियमित जीवनशैली और पश्चिमी फास्ट फूड के सेवन से गुदा रोग होते हैं। विशेषज्ञ ने गुदा रोगों से बचाव के लिए कुछ सुझाव दिए। इनमें आयुर्वेदिक दवाएं लेना, फाइबर युक्त आहार का सेवन करना, नियमित व्यायाम करना और पर्याप्त पानी पीना शामिल है। डॉ. स्वामी ने आयुर्वेद को शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों के इलाज की अद्भुत विधि बताया। कार्यक्रम में सूरज सिंह, मुख्तार अली, उषा देवी, रवि राय ...