देवरिया, जनवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। क्षय रोगियों को टीबी क्लीनिक पर एक संस्था द्वारा गोद लिया गया। साथ ही तीस मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। संस्था के इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों के इलाज में मदद करना और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। क्षय रोग के उन्मूलन को लेकर सरकार का जोर है। मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली भी दी जा रही है। इसके तहत ग्रोथ वेल फाउंडेशन द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषक पोटली प्रदान करने की पहल की गई है, जिसमें पौष्टिक आहार दाल, गुड़, मूंगफली, दरिया, चना सहित प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल रहा। डीटीओ डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि क्षय रोग को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। यह बीमारी दवा से ठीक हो सकती है। निर्धारित कोर्स भर नियमित दवा के सेवन से मरीज ठीक हो जाता है। यह पोटली टीबी मरीजों को उनके इलाज के दौरा...