बहराइच, मार्च 24 -- बहराइच, संवाददाता। विश्व क्षय रोग दिवस पर मेडिकल कॉलेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें क्षय रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने, निदान व उपचार के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पोस्टर प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि क्षय रोग एक गंभीर है, लेकिन इलाज योग्य बीमारी है। हमें सामूहिक रूप से इसके खिलाफ लड़ना होगा। इस तरह के आयोजन न केवल जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि मरीजों को समय पर इलाज की दिशा में प्रेरित भी करते हैं। सामुदायिक चिकित्सा विभाग कम्युनिटी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. शाहनवाज मलिक ने कहा कि टीबी का इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए शुरुआती निदान और नियमित दवा लेना जरूरी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.