मुरादाबाद, मार्च 18 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्योड़ारा पर 100 दिवसीय टीवी कैंपेन के तहत मुरादाबाद से आई मोबाइल एक्स-रे टीम द्वारा क्षेत्र के वर्नबल पापुलेशन के संभावित टीवी रोगियों के 56 डिजिटल एक्स-रे किए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिशिर कुमार ने बताया की वर्नबल पापुलेशन के संभावित रोगियों में क्षय रोग की संभावना अधिक होती है। उनकी जांच कर अधिक से अधिक क्षय रोगियों को खोज कर उनका उपचार किया जाए। इस अवसर पर एसटीएस महाराम, एसटीएलएस राजीव गौड़, डॉक्टर अजमल अली जिला समन्वय, मयंक यादव एक्स-रे टेक्निशियन, फार्मासिस्ट चंद्रभान शर्मा, स्टाफ नर्स सरला राजपूत, हर्षित सक्सैना कैंप में सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.