बागपत, सितम्बर 8 -- कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पिछले दस दिनों से चल रहे पर्युषण पर्वों की समाप्ति पर रविवार को क्षमा वाणी पर्व मनाया गया। विधानाचार्य संयम शास्त्री सागर ने रविवार सुबह भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक कराया। इसके बाद ब्रह्मचारी प्रवीण जैन ने श्रीजी की विशेष शांति धारा कराई। इसी के साथ विगत दस दिनों से चल रहे श्री तीन लोक महामंडल विधान में पूर्णाहुति देकर सभी ने विश्व शांति की कामना की। इसके बाद जैन अतिथि भवन से शोभायात्रा पूर्वक श्रीजी की प्रतिमा को मंदिर में ले जाया गया। इस दौरान सौधर्म इंद्र बने अमित जैन श्रीजी को शीश पर धारण किए हुए थे। अंत में पूजन विधान के साथ श्रीजी की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। अनुष्ठान में विनोद जैन प्रधान, अशोक जैन, अरुण , अनीता जैन, प्रीति जैन व आंचल जैन सहित सैकड़ो की संख्...