रामपुर, सितम्बर 9 -- रामपुर। श्री पाश्रर्वनाथ जैन मंदिर में सोमवार को क्षमा वाणी पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार जैन और संचालन प्रमोद कुमार जैन ने किया। मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलो से सजाया गया था। इस अवसर पर विशेष रूप से इन्दौर से पधारी ब्रह्मचारिणी बहन श्रद्धेय बबीता दीदी एवं ब्रह्मचारिणी प्रज्ञा दीदी ने संबोधन में कहा कि हमें मन को निर्मल बनाकर चलना चाहिए। मन में कोई बैर, द्वेष या कटुता न रखें। क्षमा का भाव ही आत्मशुद्धि का मार्ग है। जब हम दूसरों को क्षमा करते हैं तो वास्तव में अपने मन को भी हल्का करते हैं और शांति की ओर बढ़ते हैं। कार्यक्रम में शामिल सभी श्रदालुओं ने मिलकर क्षमा वाणी का महत्व समझा और इसे अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.