रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। मिशनरीज ऑफ जीसस द इटरनल प्रीस्ट धर्मसंघ की पांच धर्मबहनों ने रविवार को प्रथम व्रत धारण किया। इसमें सिस्टर मरिया अंजली कुजूर, सिस्टर मरिया क्लारा एक्का, सिस्टर मरिया एलिमा मिंज, सिस्टर मरिया नीलू तिग्गा, सिस्टर मरिया संध्या भुईंया शामिल थीं। आयोजन मोरहाबादी स्थित धर्मसंघ में हुआ। व्रत धारण की पवित्र विधि रांची आर्च डायसिस के आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने पूरी कराई। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के समान ही क्षमा का गुण अपनाकर आशा के तीर्थ यात्री बनें। किसी की गलती के लिए उनके जीवन को कठिन न बनाएं। बल्कि, उन्हें क्षमा कर उनके जीवन को नवीन करने का अवसर प्रदान करें। धर्मबहनों ने ब्रह्मचर्य, आज्ञापालन व निर्धनता का व्रत धारण किया। धर्मबहनों को नियमावली सौंपी गई। मौके पर बरियातू पल्ली पुरोहित फादर हेमलेट, फादर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.