आगरा, दिसम्बर 30 -- उप संभागीय परविहन विभाग द्वारा मंगलवार को थाना सिढपु़रा एवं अमांपुर क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बिना फिटनेस, टैक्स, परिमट के चल रहे आठ वाहनों पर कार्रवाई की है। क्षमता से अधिक तीन ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक ट्रक में सामान ढोने पर उन्हें सीज किया है। एआरटीओ आरपी मिश्र ने मंगलवार को प्रवर्तन दल के साथ थाना सिढ़पुरा एवं अमांपुर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 11 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें क्षमता से अधिक सीमेंट व ईंट भरकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली और एक ट्रक को सीज किया है। वाहन स्वामियों पर 1.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं एक ऑटो, एक डिलीवरी वाहन सहित आठ गाड़ियां कागज चेक किए। इसमें टैक्स, परमिट, फिटनेस सहित अन्य कागज पूरे न होने पर इन्हें भी सीज करते हुए संबंधित थानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.