सोनभद्र, जनवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान डीएम ने जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनपद में सड़क किनारे चिन्हित किए गए 117 दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। इन बोर्डों के माध्यम से लोगों को तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां अनावश्यक व अवैज्ञानिक ढंग से स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, उन्हें मानक के अनुरूप ठीक कराया जाए। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के आसपास एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.